फोटो 46: सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर स्थित यमुना घाट पर जाकर पूजा अर्चना करते भाजपा नेता राजीव ज
नीपत। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने रविवार को गढ़ मिरकपुर स्थित यमुना घाट पर जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने दिल्ली को आप के पाप से मुक्त करने के लिए यमुना मैया को नमन किया और दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भाजपा की जीत के लिए यमुना मैया की जय जयकार के नारे लगाए। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली की जनता को अब यमुना का साफ जल उपलब्ध होगा।
आप पार्टी के सुप्रीमो व अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाकर पानी दिल्ली को आपूर्ति करने के आरोप लगाए थे। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार को देखते हुए यमुना को राजनीति में घसीटने की कोशिश की। जिसके श्राप ने आम आदमी पार्टी के किले को ध्वस्त करके रख दिया और 27 वर्ष के बाद भाजपा को सत्ता में वापसी का फल दिया। इस दौरान सुरेंद्र खत्री, सुरजीत दहिया, जसवीर मलिक, रविंद्र डागर, नरेंद्र जोगी, अमित जैन भी मौजूद रहे।