फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से घूमने निकले युवक की पीट-पीटकर और धारदार हथियार से हत्या

Wed, 06 May 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल क्षेत्र में गांव नैना ततारपुर हॉल मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी अंकुश (25) की बेरहमी से पीट-पीटकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। फ्लाईओवर के नीचे सुलभ शौचालय के पास युवक का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव मुरथल निवासी महेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मंगलवार सुबह सोनीपत की ओर जा रहे थे। इस दौरान मुरथल फ्लाईओवर के नीचे सुलभ शौचालय के पास लोगों की भीड़ लगी देखी। पास जाकर देखा तो एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर, मुंह और पैरों पर चोट के गहरे निशान थे। युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े भी नीं थे। उसने जींस पहनी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राहगीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

सोशल मीडिया पर शव अंकुश का होने का पता लगा

पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवक का फोटो वायरल किया तो बुधवार दोपहर को पता लगा कि शव मूलरूप से गांव नैना ततारपुर हॉल मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी अंकुश का है।

अविवाहित था युवक, मजदूरी से करते थे परिवार की मदद

पुलिस को पता लगा है कि अंकुश अविवाहित थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद करते थे। वह छह भाई-बहनों थे। परिजनों के अनुसार वह सोमवार रात को घर से निकले थे।
विज्ञापन

हाईवे के नीचे मिला था शव

युवक का शव नेशनल हाईवे-44 स्थित फ्लाईओवर के नीचे मिला है। हाईवे के नीचे संपर्क मार्ग पर लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। पुलिस पता लगाएगी कि हत्या यहां की गई या कहीं अन्य स्थान पर करके शव को यहां फेंका गया है।
वर्जन
युवक की पहचान के बाद हत्या करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले का जल्द पटाक्षेप किया जाएगा। -राजीव, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें