फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिमाचल प्रदेश ने पुडुचेरी को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

राेहतक। लहली में चल रही महिला अंडर 23 एलीट वर्ग के मुकाबले में हिमाचल ने पुडुचेरी को सात विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी की टीम 101 रन पर सिमट गई। रनों का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य केवल 23.4 ओवर में हासिल कर लिया।
शनिवार को चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में महिला अंडर 23 एलीट वर्ग के मैच में हिमाचल टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने पुडुचेरी टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। ईशा मवी 44 गेंदों पर 33 रन बनाकर संघर्ष करती रहीं, वहीं दूसरी छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे। हिमाचल प्रदेश की गेंदबाज अंशिता ने 10 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट, साक्षी ने नौ ओवर में 19 रन व कानू प्रिया ने चार ओवर में 17 देकर दो-दो चटकाए।
विज्ञापन

पुडुचेरी के 101 रनों का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम ने 23.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। हिमाचल की ओर से अंशिका ने 64 गेंदाें में 51 रन की शानदार पारी खेली। धान्या लक्ष्मी ने 22 गेंदाें में 24 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

ओपनर बल्लेबाज देवांशी नौ गेंद व मनीषा चार गेंद खेलकर बगैर खाला खोले पवेलियन लौट गईं। पुडुचेरी की गेंदबाज श्रीवर्षिनी ने छह ओवर में 25 रन देकर दो व पूजा ने पांच ओवर में तीन रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें