फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूध न लेने की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 11 Feb 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में दूध को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते एक युवक पर रात को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। उसे रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित अजय कुमार निवासी पुरानी अनाज मंडी गोहाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 5-6 साल से कमलजीत नामक युवक उनके घर दूध देने आता था। दिसंबर 2025 में खराब दूध मिलने पर उन्होंने लेना बंद कर दिया था। इसको लेकर कमलजीत उनसे रंजिश रखने लगा।
8 फरवरी को करीब 12 बजे कमलजीत अपने एक साथी के साथ छत के रास्ते घर में घुस आया और हाथ में चाकू लेकर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से चेहरे पर वार किया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आरोपी छत की तरफ भागा। पीछा करने पर उसके साथी ने सिर में डंडे से वार किया जिससे अजय बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दो मोबाइल फोन भी ले लिए।

परिवार वालों ने घायल युवक को पहले सरकारी अस्पताल गोहाना, फिर रोहतक के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने सिर की चोट को गंभीर बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें