सोनीपत। हिंदू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में विद्यार्थियों के लिए निजी कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट का आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी विनीत गोयल के नेतृत्व में किया गया। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कंपनी की इकाई के प्रबंधक प्रिंस जैन व सहयोगी पंकज मल्होत्रा ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में महाविद्यालय के 5 विद्यार्थियाें का चयन किया गया। महाविद्यालय की निर्देशक डॉ. शिवानी ने कंपनी में रोजगार के लिए चयनित विद्यार्थियाें को शुभकामनाएं दी।