फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक पर हमला कर गर्दन पर चढ़ाई बाइक, सीसीटीवी में घटना कैद

Wed, 29 Oct 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 18 : सोनीपत में सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी। पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार की रात पैदल जा रहे युवक का बाइक सवार हमलावर ने रास्ता रोक लिया। आरोपी ने पहले सिर में हाथ के कड़े से वार किया, जिससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक घायल की गर्दन पर चढ़ाते हुए चला गया। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना 25 अक्तूबर देर रात एक बजे की है। बस स्टैंड के पास रहने वाले गौरव साढ़ 17 वर्ष अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद घर से पैदल आ रहे थे। जब वह बस अड्डे के नजदीक अपनी गली के पास पहुंचे तो सामने से मोहल्ला कोट निवासी अजय बाइक से आया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अजय ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से गौरव के सिर पर वार किया। इससे घायल होकर गौरव सड़क पर गिर गए।
इसके बाद आरोपी ने हत्या के इरादे से उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी और पूरा घटनाक्रम बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मरणासन्न हालत में गौरव को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इस बीच गौरव के परिजन मौके पर पर पहुंच गए। गौरव की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अजय के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के एसएचओ उमेश का कहना है कि घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड स्वीकृत की है। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह आपसी रंजिश बताई गई है।

फोटो : 18 : सोनीपत में सिविल लाइन थाना पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी। पुलिस- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें