फोटो 34- सोनीपत के गोहाना में देवीपुरा कालोनी में हुई युवक की हत्या के आरोपी को न्यायालय में पे
गोहाना। बरोदा रोड स्थित देवीपुरा कॉलोनी में मामूली कहासुनी की रंजिश में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संदीप को वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एसीपी नरेंद्र ने बताया कि देवीपुरा कॉलोनी निवासी सन्नी अपने दोस्त रवि उर्फ मोटा और गोविंद उर्फ लाला के साथ मंगलवार रात को खाना खाने के बाद खेत की तरफ घूमने गया था। रात लगभग 11:30 बजे बरोदा रोड स्थित बनभौरी मंदिर कॉलोनी का संदीप ट्रैक्टर लेकर आया और गाली देने लगा। संदीप ने उनको जातिसूचक शब्द कहे। रवि और उसके दोनों दोस्त घर की तरफ जाने लगे तो संदीप दूसरी गली से ट्रैक्टर घुमाकर लाया और उन पर चढ़ा दिया था। सन्नी के गिरने के बाद उस पर ट्रैक्टर का अगला पहिया चढ़ाया गया था। रवि और गोविंद ने साइड में कूद कर जान बचाई थी। संदीप ने ट्रैक्टर को पीछे लेकर दोबारा सन्नी पर चढ़ाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सन्नी के भाई रोहित की शिकायत पर शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने संदीप को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसे न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो 34- सोनीपत के गोहाना में देवीपुरा कालोनी में हुई युवक की हत्या के आरोपी को न्यायालय में पे