गन्नौर। बहादुरगढ़ से सहारनपुर जा रही पिकअप गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों से रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना बड़ी में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले अयान रविवार को इस्तकार की पिकअप गाड़ी में अपनी सब्जी दिल्ली बेचने के लिए गए थे। सब्जी बेचने के बाद शाम को जब वह लौट रहे थे तो भिगान टोल के पास उन्होंने एक अज्ञात युवक को लिफ्ट दे दी। युवक ने बातचीत में उलझाकर उनसे 94 हजार रुपये छीन लिए और गन्नौर फ्लाईओवर के पास बेगा रोड की तरफ भाग गया।
शिकायत पर थाना बड़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके