फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का चालान काटने पर धरने पर बैठा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस ने देवडू गांव के युवक की बाइक को सीज करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काट दिया। इससे नाराज युवक वहीं धरने पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसके अन्य साथी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी धरने में शामिल हो गए। उन्होंने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। शाम को धरना समाप्त कर दिया गया। अब वे सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

देवडू निवासी सुमित ने बताया कि शुक्रवार को अग्रसेन चौक पर उसको पुलिस ने रोक लिया। उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। इस पर पुलिस ने सुमित की बाइक को सीज कर दिया और उसका 11000 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस का कहना था कि उसने जांच टीम के साथ बदसलूकी भी की। बाद में चालान कटने से नाराज युवक अग्रसेन चौक पर ही धरने पर बैठ गया। सूचना पाकर उसके साथी सचिन कुमार, शिवम व साहिल भी धरने पर बैठ गए। सुमित का आरोप था कि लोगों को सुविधा देने के बजाय उनके चालान किए जा रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता विमल किशोर व व्यापार मंडल के प्रधान अनिल गुप्ता सीटू ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाकर उन्होंने नारेबाजी की। शाम तक किसी अधिकारी के संज्ञान नहीं लेने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। अनिल कुमार सीटू ने बताया कि पुलिस बदमाशों व शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसे लेकर सोमवार को एसपी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें