खरखौदा। पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मंडोरा के पास वीरवार दोपहर युवक डूब गया। वह मंडोरा में मत्स्य पालन के तालाब पर दाना पहुंचाने के बाद बाल्टी लेकर नहर से पानी निकाल रहा था। पैर फिसले से वह नहर में गिर गया। पुलिस युवक की तलाश करवा रही है।
दिल्ली के किराड़ी निवासी कुलदीप शर्मा अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मंडोरा गांव स्थित तालाब पर अपनी बोलेरो गाड़ी से मछलियों का दाना देने के लिए आए थे। तालाब पर दाना उतारने के बाद धर्मेंद्र हाथ-पैर धोने के लिए बाल्टी की मदद से नहर से पानी निकालने लगा। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया जिससे वह डूब गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा नहीं आए तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।