फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डंपर की टक्कर से रोड पार कर रहे युवक की मौत

Tue, 05 May 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के दिल्ली-पानीपत सर्विस रोड पर प्याऊ मनियारी ड्रेन नंबर आठ के पुल पर रविवार को डंपर की चपेट में आने से टिंकू जर्मन नामक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बहन प्रिया की शादी मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव नरीपुरा निवासी टिंकू जर्मन साथ हुई थी। शादी के बाद से ही टिंकू जर्मन उनके साथ रह रहे थे। दोनों नाथूपुर सबौली स्थित पैरामाउंट बटन कंपनी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह रविवार दोपहर बाद अपने जीजा के साथ कंपनी के लिए मजदूरों की तलाश में निकले थे। वह पानीपत-दिल्ली सर्विस रोड पर ड्रेन नंबर-8 पुलिया के पास खड़े थे। जब दोनों सर्विस रोड को पार करने लगे तो तेज रफ्तार डंपर ने उनके जीजा टिंकू जर्मन को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। उसने परिचित की मदद से जीजा को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें