फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: थाना के गेट पर युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में एक महिला व उसकी मां पर आरोप

विज्ञापन
फोटो : 31: अस्पताल के उपचाराधीन सुशील कुमार। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर(सोनीपत)। गन्नौर थाना गेट के बाहर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति की पहचान सुशील निवासी गांव खेड़ी गुज्जर हाल निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुशील के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने एक महिला व उसकी मां पर लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने यह भी लिखा है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को कई बार शिकायत दी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मानसिक दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार तुरंत अस्पताल पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जाएगी। जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पर लगे आरोप
सुशील के चाचा भैयाराम ने बताया कि उनका भतीजा शादीशुदा है। एक महिला व उसकी मां उसके भतीजे को परेशान कर रही है। महिला उससे रुपये और आभूषण भी ले गई। आरोप है कि महिला ने उसके खिलाफ डायल 112 पर कॉल की जिसके बाद जांच अधिकारी सुशील को परेशान करने लगे और दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज करने की धमकी देने लगा। इन परिस्थितियों से तंग आकर उसके भतीजे सुशील ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें