फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला से 2.09 लाख और फैक्टरी कर्मी से 1.47 लाख रुपये ठगे

Fri, 06 Sep 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन कमाई का लालच देकर 2.09 लाख रुपये और फैक्टरी कर्मी को नौकरी देने का झांसा देकर 1.47 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी पारूल ने पुलिस को बताया कि उनके पास इंस्टाग्राम पर एक लिंक आया था। इसमें ऑनलाइन काम करने की बात कही गई थी। उनके लिंक खोलने के बाद उन्हें एक ग्रुप में ज्वाइन करवाया गया। इसके बाद उन्हें टास्क दिए गए। टास्क पूरा करने पर उन्हें रुपये भी दिए गए। इसके बाद कमाई बढ़ाने के लिए उसे 2.09 लाख रुपये डलवाएं गए। इसके बाद जब वह रुपये निकालने लगी तो उन्हें कहा गया कि उनका खाता फ्रिज किया गया है। खाता खोलने के लिए दो लाख रुपये और डालने होंगे। उन्हें ठगी का एहसास होने पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
फैक्टरी कर्मी से 1.47 लाख रुपये की ठगी
सेक्टर-56, कुंडली निवासी प्रभात ने बताया कि उनके पास नौकरी के लिए काॅल आई थी। काॅल करने वाले शख्स ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे जानकारी मांगी। उसके बाद उनके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। साइबर ठग ने कहा कि लिंक के जरिए वीडियो काॅल करें। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो तीन बार में उनके खाते से एक लाख 47 हजार 900 रुपये कट गए। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें