फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिवक्ता की गाड़ी के टायर पर किया फायर, तेल फेंककर 10.90 लाख रुपये व लैपटॉप लूटे

Fri, 06 Sep 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर गुरुग्राम के अधिवक्ता से 10.90 लाख रुपये और लैपटाॅप लूटने की वारदात को आरोपियों ने शातिर तरीके से अंजाम दिया था। अधिवक्ता का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने पहले उनकी कार के टायर पर फायर गन से पंचर किया। जब कार रोकी तो शीशे व बोनट पर तेल फेंककर आग लगने का भ्रम पैदा किया। वह जब कार से नीचे उतरे तो बाइक सवार गाड़ी से लैपटॉप व नकदी से भरा बैग लेकर भाग गए। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-4 निवासी अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ और जिला न्यायालय गुरुग्राम में बतौर अधिवक्ता कार्यरत हैं। वह 24 अगस्त को चंडीगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। करीब एक बजे केएमपी एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें कार में पंचर होने की बात कही। उन्होंने ऑडोमीटर (पथमापी) देखा तो सब सही दिख रहा था। इसके बाद युवकों ने गाड़ी के पिछले टायर पर फायर गन से फायर किया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सवार एक युवक ने कार के बोनट, विंड स्क्रीन और बंपर पर मोबिल ऑयल फेंक दिया था। इंजन गर्म होने की वजह से धुआं उठने लगा। इससे उन्हें लगा की इंजन में आग लग गई। वह गाड़ी रोक कर जांच करने लगे तो बाइक सवार युवक गाड़ी से उनका बैग निकाल ले गए थे। जिसमें 10.90 लाख रुपये, लैपटाप, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और क्लाइंट से संबंधित डाटा था। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें