कंकाल के टुकड़े हुए बरामद
बिहार पुलिस सोनीपत पहुंची। उसके साथ विजय यादव और रामबालक के परिजन थे। जीआरपी और बिहार पुलिस वारदात वाले स्थान पर पहुंची। वहां पर पुलिस को झाड़ियों में खोपड़ी का कुछ हिस्सा व कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने कंकाल को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
रामबालक के पास दो बेटी और एक बेटा
रामबालक के भाई ने जीआरपी को बताया कि उसके भाई के पास दो बेटियां व एक बेटा हैं। उसकी करीब आठ साल पहले गुलाब देवी के साथ शादी हुई थी। उसके भाई को विजय के बारे में पता लगा गया था, जिसके चलते वह सोनीपत में मजदूरी करने आया था। गुलाब देवी ने इसकी जानकारी विजय को दे दी थी। कुछ ही समय बाद वह भी पड़ोस में नरेला आकर रहने लगा।
पुलिस कंकाल का कराएगी डीएनए टेस्ट
शव की हड्डियों तक को जानवर नोच गए हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम में कुछ हाथ लगने वाला नहीं है। जीआरपी कंकाल का डीएनए सैंपल कराएगी। हड्डियों का डीएनए लेने के साथ ही उसके भाई दीनबंधु यादव का डीएनए लेकर मिलान कराया जाएगा।
बिहार पुलिस व मृतक के भाई ने शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना दी। घटनास्थल से कंकाल बरामद किया है। डीएनए टेस्ट से शव की पहचान व पोस्टमार्टम में मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी सोनीपत