फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गंगोत्री में भंडारे के लिए ट्रक को रवाना किया

विज्ञापन
फोटो  – गंगौत्री में भंडारे के लिए सामग्री के ट्रक को रवाना करते हुए बीजेपी नेता अरूण बड़ौक।  स्
विज्ञापन
गोहाना। शिव गौरा कावड़ सेवा संघ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए उत्तराखंड के गंगनानी (गंगोत्री मार्ग) स्थित गर्म कुंड में 24 जुलाई से चार अगस्त तक भंडारा लगाया जाएगा। भंडारे के लिए बुधवार को आवश्यक सामान से भरे ट्रक को भाजपा नेता अरुण बड़ौक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अरुण बड़ौक ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार और गंगोत्री पहुंचते हैं। गंगोत्री दुर्गम क्षेत्र होने के कारण वहां श्रद्धालुओं को भोजन और ठहरने जैसी सुविधाओं की आवश्यकता रहती है। ऐसे में सेवा कार्य श्रद्धालुओं के लिए काफी सहायक साबित होता है।
संघ के प्रधान सतबीर सैनी ने बताया कि इस वर्ष 25वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राजेश गोयल, अजीत सैनी, मनोज जिंदल, संजय जिंदल, सुरेश मक्कड़, रामकरण सैनी, सतपाल सैनी, बिजेंद्र, चांदराम, श्रीराम, राजू, धर्मेंद्र, बलबीर, पवन सिंह और श्यामलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें