फोटो: गन्नौर के बेगा रोड पर पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुआ सड़क मार्ग। संवाद
गन्नौर। आंधी के कारण रोशनपुर के पास बेगा रोड पर पेड़ गिर गया। इससे तार भी टूट गए। इससे कई गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। पेड़ गिरने की वजह से बेगा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाने की कोशिश करते हुए संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को रास्ते से हटवा। वहीं, बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी दोपहर बाद टूटे तार को ठीक कर बिजली बहाल कर दी। गनीमत रही कि पेड़ गिरने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। संवाद