फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा कर दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
24...रोहतक में साइकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल व सर्वेश राठी एक हजार किलोमीटर साइकिलिंग कर लौटने के बा - फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के साइकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल व सर्वेश राठी ने एक हजार किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा कर जल संरक्षण का संदेश दिया। सुनो नहरों की पुकार मिशन के बैनर तले यह यात्रा आयोजित की गई।
विज्ञापन

यात्रा के बाद रोहतक पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दोनों साइकिलिस्ट को सम्मानित किया। मिशन के सचिव मुकेश नैनकवाल व सर्वेश राठी ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चार दिनों तक साइकिल चलाकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया।
इस दौरान जल संरक्षण व जल प्रदूषण को रोकने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने इस अभियान के तहत हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 1000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। मुकेश नैनकवाल ने बताया कि यात्रा की शुरुआत रोहतक से हुई।
विज्ञापन

यह यात्रा हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली होते हुए पंजाब के अबोहर पहुंची। इसके बाद राजस्थान में श्रीगंगानगर के चुनावड गांव, श्रीकरनपुर, नागी बॉर्डर वॉर मेमोरियल, विजयनगर, रायसिंहनगर, पल्लू, रतनगढ़, सालासर, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू व चरखी दादरी होते हुए पुनः रोहतक में यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने साइकिलिस्ट के भविष्य में भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिशन के संस्थापक डॉ. जसमेर सिंह, दीपक छारा, अजय हुड्डा, ईश्वर सिंह दलाल, रविंद्र नांदल, रणबीर मलिक, कर्ण अहलावत, स्वीटी मलिक, रविंद्र मलिक व मास्टर राज प्रकाश धनखड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें