फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेंपो ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत

Tue, 30 Dec 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव महमूदपुर माजरा के पास बाइक से घर लौटे रहे दंपती को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल दंपती को खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां रामफल की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पानीपत जिले के गांव मनाना निवासी हिमांशु ने बताया कि उनके पिता रामफल व मां सुमन किसी काम से बाइक पर सवार होकर मोई माजरी गांव गए थे। वह सिर पर हेलमेट लगाकर निकले थे। वापस लौटते समय महमूदपुर माजरा गांव के पास उनकी बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से उनके माता-पिता सड़क पर गिर कर घायल हो गए। चोट लगने के कारण उनके पिता रामफल की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें