सोनीपत। गांव महलाना के पास सात वर्षीय मासूम सौमित खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। मासूम की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम मोटर बोट से नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
गांव महलाना निवासी सोनू का बेटा सौमित रविवार शाम को अपनी बड़ी बहन के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में खेलते समय अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरा।
बहन के सामने हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जब घटना की सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
प्रारंभिक स्तर पर चलाए गए तलाशी अभियान से बच्चे का सुराग नहीं लगा तो एसडीआरएफ की टीम को गुरुग्राम के भोंडसी से बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से नहर के संभावित सभी हिस्सों में तलाश कर रही है।
स्थानीय पुलिस व ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार सहयोग कर रहे हैं। सोमवार देर शाम तब बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका था।
पांच प्रशिक्षित गोताखोर तलाश में जुटे
एसडीआरएफ की टीम रविवार रात को ही महलाना के पास पहुंच गई थी। उसके बाद से पांच प्रशिक्षित गोताखोर मोटर बोट लेकर बच्चे की तलाश में जुट हुए हैं। इसके लिए नहर में पानी का बहाव भी कुछ कम कराया गया है। एसडीआरएफ कर्मी कपिल ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। बच्चे की तलाश को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
चार भाई बहनों में तीसरे नंबर है सौमित
नहर में डूबा सौमित चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। वह सबसे बड़ी बहन के साथ खेलते हुए नहर में गिर गया था। घटना के बाद से ग्रामीण व परिजन भी बच्चे की तलाश में रहे हैं।
गांव महलाना के पास खेलते हुए सात साल का बच्चा पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया था। बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ के साथ पुलिस भी लगी हुई है। ग्रामीणों की तरफ से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
- इंस्पेक्टर अशोक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
फोटो : 14 : सोनीपत के गांव महलाना के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबे बच्चे की तलाश करते ग्र
फोटो : 14 : सोनीपत के गांव महलाना के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबे बच्चे की तलाश करते ग्र