फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब सप्लाई मामले के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ लीला पर 5000 रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौतों के मामले में नामजद आरोपी जसराना के अनिल उर्फ लीला पर पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले का मुख्य आरोपी अनिल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उस पर गैर इरादतन हत्या के चार मामलों सहित कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोनीपत में नवंबर माह में जहरीली शराब पीने से शहर के मयूर विहार, शास्त्री कालोनी, इंडियन कालोनी, हनुमान नगर, श्यामनगर, गन्नौर के गुमड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। मामला सामने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने जांच शुरू की थी। जिसमें सामने आया था गांव नैना ततारपुर में शराब की अवैध फैक्टरी से सप्लाई की गई जहरीली शराब पीने से लोगों की जानें गई हैं। पुलिस ने शराब फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब व शराब तैयार करने का केमिकल व अन्य उपकरण बरामद किए थे। शराब की फैक्टरी गांव का ही नरेश उर्फ नेशी, मंदीप उर्फ सेठा व उसके साथ अजीत और विक्की चला रहे थे। पुलिस ने जांच करते हुए पहले अजीत, विक्की व विजय को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में सोनीपत के अंदर शराब सप्लाई करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी नरेश व उसके साथी पानीपत में गिरफ्तार किए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि जहरीली शराब की सप्लाई में अनिल उर्फ लीला संलिप्त था। उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। सीआईए व एसआईटी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी के लिए आईजी रोहतक रेंज ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी सूचना देने वाले की पहचान पुलिस गुप्त रखेगी।
12 मामलों में नामजद है आरोपी
अनिल उर्फ लीला जहरीली शराब सप्लाई करने का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ सिटी, सदर व सिविल लाइन थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें 10 मुकदमे सिटी थाना क्षेत्र के हैं। इनमें चार मुकदमे गैर इरादतन हत्या के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें