- गांव बारोटा में रात दो बजे हुआ हादसा, दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर बुझाई आग
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत के गांव बारोटा में आग से धूं-धूंकर जलती बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजंसी
सोनीपत। गांव बारोटा में सोमवार रात दो बजे बरामदे में खड़ी बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने देखते विकराल रूप लेकर पास में खड़ी पड़ोसी मुकेश की बाइक को भी चपेट में ले लिया। बाइक से उठी लपटें साथ के कमरे तक पहुंच गईं। कमरे में रखा सामान भी जल गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बिहार दरभंगा जिले के गांव मनोरभोराम निवासी सुनील गांव बारोटा में चाय, गुटखा और फास्ट फूड की दुकान हैं। सुनील ने बताया कि वह 9 नवंबर को पैतृक गांव मनोरभोराम आ गए थे। सुनील की बाइक दुकान के पास कमरे के बाहर बरामदे में खड़ी थी। सोमवार रात अचानक बाइक में आग लग गई। पास में पड़ोसी मुकेश की बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। सुनील के भाई राहुल ने आग लगने की सूचना दमकल को दी, अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।