फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेंपो से टकराई बाइक, शादी से 25 दिन पहले परिवार को बिलखता छोड़ गया इकलौता बेटा

Tue, 03 Feb 2026 06:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मछरौली के 23 वर्षीय रोहित की फाइल फोटो
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार को सड़क हादसे में पानीपत जिले के गांव मछरौली के 23 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। वह घने कोहरे में उस वक्त हादसे का शिकार हो गए जब वह फैक्टरी में ड्यूटी के लिए गन्नौर आ रहे थे। युवक की 25 दिन बाद शादी होनी थी।
विज्ञापन

मछरौली निवासी सुरेश ने बताया कि हादसा कोहरे में ठीक से न दिखाई देने के कारण हुआ। रोहित मंगलवार को सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। करीब 7 बजे जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक बिना इंडिकेटर के खड़े टेंपो से जा टकराई।
12वीं करते ही आ गया कंधे पर बोझ
सुरेश ने बताया कि उनके बेटे कृष्ण की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। कृष्ण के बेटे रोहित के कंधों पर 12वीं करते ही परिवार के पालन का बोझ आ गया था। उनका, उनकी पत्नी और पुत्रवधू का रोहित ही इकलौता सहारा था। छह महीने पहले रोहित ने गन्नौर के बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में गार्ड की नौकरी जॉइन की थी।
विज्ञापन


15 दिन पहले हुई सगाई, 28 फरवरी को होनी थी शादी
15 दिन पहले ही रोहित की सगाई हुई है। अब 28 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इसी बीच हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं। घटना के बाद परिवार मातम में डूबा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा-दादी भी अपने पोते को याद करके बार-बार बेसुध होते जा रहे हैं।
हादसे के बाद टैंपो चालक फरार
गन्नौर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से टेंपो चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

मछरौली के 23 वर्षीय रोहित की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें