गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी में गन्नौर-सोनीपत रोड पर स्थित पंचायती जमीन पर 65 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। पंचायत विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही निर्माण एजेंसी वर्क आर्डर लेकर कार्य शुरू करेगी।
पंचायत विभाग के जेई लोकेश ने बताया कि करीब एक एकड़ भूमि पर बनने वाले इस सामुदायिक भवन में बड़ा हाल, लाइब्रेरी, रसोई घर और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही शादी समारोह व अन्य आयोजनों के लिए करीब आधा एकड़ क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक देवेंद्र कादियान का आभार जताया है। संवाद