फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों की लंबित मांगों पर कार्यकारी अभियंता को दिया मांगपत्र

Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के गाेहाना रोड ​स्थित कार्यालय में लंबित मांगाें पर कार्यकारी अभियंता के साथ बै - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा की बैठक गोहाना रोड स्थित कार्यालय में कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार के साथ हुई। इकाई प्रधान दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर मांगपत्र दिया। बैठक में लंबित मांगों पर कार्यकारी अभियंता के साथ तनावपूर्ण माहौल भी हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा, जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, इकाई प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से कार्यालयों में लंबित पड़ी हैं, लेकिन मांगों का समाधान आज तक नहीं किया गया है। संगठन का शिष्टमंडल पहले भी कई बार मौखिक व लिखित रूप में शिकायत दे चुका है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन देते हुए सभी उपमंडल अभियंताओं, सहायकों को कर्मचारियों की मांगों का समाधान का करवाने के निर्देश दिए। बैठक में विनोद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, सुमेर चंद, धूप सिंह लाकड़ा, संदीप कश्यप, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें