फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम के माध्यम से गोमाता की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते गोशाला कमेटियों के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न गोशाला कमेटियों ने एसडीएम प्रवेश कादियान के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और इसे समाप्त करने की मांग की गई है ताकि गोमाता पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

श्री गोशाला गन्नौर के प्रधान कृष्ण राठी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्य, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित दर्जा देने की मांग उठाई। साथ ही गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने और केंद्र स्तर पर गो सेवा मंत्रालय बनाने की बात कही गई जिससे देश में समान रूप से गो सेवा सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान गोशाला संचालकों ने अपनी आर्थिक परेशानियां भी सामने रखीं। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर गोशाला गढ़ी के प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में सरकार की ओर से केवल तीन महीने ही सहायता राशि के चेक मिले हैं जिसके चलते गोशालाएं आर्थिक संकट से जूझ रही हैं और चारे की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

संचालकों ने कहा कि वे स्थानीय नेताओं से भी मिले लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने सरकार से समय पर आर्थिक मदद देने की मांग उठाई ताकि गोशालाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें