सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में द महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से बैठक की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दाें पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। समिति के संरक्षक हरिप्रकाश मंगला ने बैठक की अध्यक्षता की, मंच संचालन महामंत्री विकास मंगला ने किया।
प्रधान टीकाराम मित्तल, वरिष्ठ उप प्रधान एवं मीडिया प्रभारी संजय सिंगला, उप प्रधान पवन अग्रवाल ने बताया कि समाज में आजकल युवाओं के विवाह संबंधी रिश्ते समय पर नहीं हो पाते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 नवंबर को अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इससे समाज के युवाओं को एक बेहतर मंच मिल सकेगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि जिन परिवारों में आपसी मतभेद या वैवाहिक रिश्तों में दरार आई है, उनके विवादों का समाधान समाज स्तर पर आपसी सहमति से करवाया जाएगा।
समिति के महामंत्री ओडी गर्ग, खजांची अशोक गर्ग, मंत्री अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि बैठक में अग्रसेन भवन में चल रहे मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी मोहित बंसल, एससी गर्ग को दी गई।
बैठक में जनसंपर्क प्रमुख डॉ. राजेश गुप्ता, सतपाल गुप्ता, हरिप्रकाश मंगला, डॉ. सुरेश गोयल, अधिवक्ता अजय गर्ग, कपिल गोयल, बिजेंद्र गोयल, तरुण जिंदल, सुरेश गोयल, राजेश मित्तल, अनिल गुप्ता, सीए दीपक गुप्ता, गजेंद्र मंगला, सुबोध जैन, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।