फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्राई क्लीन व इस्त्री की दुकान में लगी भीषण आग

Fri, 06 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33: सोनीपत के मिशन चौक के पास ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
सोनीपत। मिशन चौक पर स्थित ड्राई क्लीन और कपड़ा इस्त्री करने की दुकान में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखे सभी कपड़े, अन्य सामान और हजारों की नकदी जल गई। मामले का पता लगने के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सोनीपत निवासी दौलतराम मिशन चौक के पास कई साल से ड्राई क्लीन और कपड़ा इस्त्री करने की दुकान चलाते हैं। वह बुधवार को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। उनके बेटे बलराम ने बताया कि वीरवार सुबह इस मार्ग पर घूमने आए व्यक्ति ने उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की, मगर उसके तेज होने के चलते उन्होंने अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने आकर जब तक आग बुझाई तब तक पूरा सामान जल चुका था। दुकान के अंदर सामान, मशीन, कपड़े, उनकी शादी का सामान व हजारों रुपये थे। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया। उन्होंने इसे लेकर पुलिस को लिखित में दिया है।
विज्ञापन


विधायक और जिला व्यापार मंडल के प्रधान मौके पर पहुंचा

आग लगने की जानकारी के बाद विधायक निखिल मदान व जिला व्यापार मंडल से प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन संजय वर्मा, मार्केट प्रधान रामनारायण गोयल मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को बताया कि आग लगने का पता लगते ही अग्निशमन विभाग को मौके पर पहुंचने को कहा था। उन्होंने परिवार को निजी कोष के साथ ही प्रशासन से भी मदद कराने का भरोसा दिया।

फोटो :33: सोनीपत के मिशन चौक के पास ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें