फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, सात करोड़ का हुआ नुकसान

Thu, 23 Apr 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के झुंडपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग से धू-धू कर जलती बिल्डिंग। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। गांव झुंडपुर के पास औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह कूलर की प्लास्टिक बॉडी बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इससे करीब सात करोड़ का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने तकरीबन साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शार्ट-सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

झुंडपुर औद्योगिक क्षेत्र में शीतल एयरकूलर नाम की फैक्टरी में कूलर की प्लास्टिक बॉडी बनाई जाती थी। फैक्टरी कर्मी उमाशंकर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी के बाहरी हिस्से में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। वहां पड़े सामान में आग लगते ही तेजी से फैली और कुछ देर में ही विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया कि पास ही प्लास्टिक दाना के बैग रखे थे। आग उनमें पहुंच गई और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद राई औद्योगिक क्षेत्र के अलावा कुंडली, खरखौदा और सोनीपत से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पांच गाड़ियों से करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे आग पर काबू पाया गया। शीतल एयर कूलर फैक्टरी के मालिक अभिनव ने बताया कि करीब 4 करोड़ की बिल्डिंग और मशीनें जल गई। वहीं तकरीबन 3करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। अभिनव ने बताया कि फैक्टरी में कूलर निर्माण के लिए रखा प्लास्टिक दाना, बॉडी, तार और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन


इंसेट
सामान निकालने जुटे कर्मी तो अधिकारी ने रोका
फैक्टरी में आग लगने के बाद सुरक्षाकर्मी कुछ सामान बाहर निकालने लगे तो तभी एक अधिकारी ने उन्हें अंदर जाने से रोका। इस दौरान कुछ सामान बाहर लाया गया लेकिन बाद फैक्टरी की बिल्डिंग में शीशे अधिक होने से उन्हें दोबारा अंदर जाने से रोक दिया था।

इंसेट
नुकसान का किया जा रहा आकलन
दमकल विभाग के उप अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग लगते ही वह टीम लेकर पहुंच गए थे। आग ने बिल्डिंग को पूरी तरह चपेट में ले रखा था जिस पर पांच गाड़ी बुलाकर काबू पाया जा सका। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता जांच के बाद लग सकेगा। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इंसेट

3 अप्रैल को भी जल गए थे कूलर-पंखे
इससे पहले कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार फैक्ट्रियों में 3 अप्रैल को भी आग लगी थी। उस समय भी आग की चपेट में आई चारों फैक्टरियों में पंखे व कूलर तथा होम अप्लाएंसेस बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें