गोहाना । शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इसमें शहीद भगत सिंह के पौत्र और भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
यादवेंद्र सिंह संधू ने कहा कि 31 मार्च 1931 को जब अंग्रेजों ने भगत सिंह को फांसी दी थी तब उन्होंने सोचा था कि अब उनका कोई नाम नहीं लेगा। अंग्रेजों की सोच के विपरीत हुआ और लाखों लोग स्वयं को भगत सिंह मान कर देश की आजादी के लिए आगे आए। आज भी भगत सिंह हमारे दिलों में जिंदा हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगत सिंह की सोच थी कि गरीब व कमजोर की मदद की जाए। सरकार इसी सोच पर काम कर रही है। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी व भाजपा गोहाना के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि युवा भगत सिंह की सोच का अनुसरण करके देश की सेवा करें।
कार्यक्रम का संयोजन शहीद भगत सिंह ब्रिगेड व सज्जन सेव संघ ने किया। संयोजक मास्टर राजेश लठवाल व जीत पहलवान ने दावा किया कि एक किलोमीटर लंबे राष्ट्र ध्वज के साथ यात्रा निकालकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। महावीर गुड्डू ने कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, देव प्रसाद भारद्वाज, नरेंद्र गहलावत, आनंद फौगाट, तकदीर नरवाल, संजय दूहन, आशीष पंवार, सुरेंद्र, यश लठवाल, कश्मीर खासा भी मौजूद रहे। पंजाबी महासंघ गोहाना के अध्यक्ष इंद्रजीत उर्फ राजू विरमानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
फोटो 32 : सोनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोज
फोटो 32 : सोनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोज
फोटो 32 : सोनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोज