फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीडीआई सिटी से कुंडली तक बनेगा हाई लेवल पुल

Mon, 24 Mar 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत में टीडीआई के पास बने रेजिडेंट के फ्लैट। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वालों को जान जोखिम में डालकर अब हाईवे से आवागमन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। टीडीआई के पास से नांगल-अटेरना होते हुए ड्रेन नंबर-8 के ऊपर से गांव सेरसा तक 580 मीटर लंबा उच्च स्तरीय (हाई लेवल) पुल बनेगा।
विज्ञापन

करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल कामकाजी लोगों, श्रमिकों और आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। लोकनिर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेडंर होते ही जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

कुंडली में नेशनल हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। यहां अक्सर जाम के साथ ही हादसा होने का भय बना रहता है। ड्रेन नंबर-8 की वजह से औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्र बंटे हुए हैं। इससे श्रमिकों और उद्योगों में काम करने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। कुंडली गांव पर बढ़ते यातायात का दबाव भी क्षेत्रवासियों के लिए समस्या बना हुआ था। नए पुल के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो सकेगा और लोग कुंडली के जाम से बचते हुए औद्योगिक क्षेत्र तक सीधे आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


पुल निर्माण से इन क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ
पुल निर्माण से अटेरना, नांगल, पतला, जाखौली, सेवली, असावरपुर आदि गांवों के साथ-साथ टीडीआई सिटी और अन्य रिहायशी सोसायटियों के निवासियों को भी लाभ मिलेगा। इससे श्रमिकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में आसानी होगी और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
पहले टेंडर तो हुआ, लेकिन काम नहीं हो पाया था शुरू

इस परियोजना का टेंडर पहले भी जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार एजेंसी ने काम शुरू ही नहीं किया था। अब जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द निर्माण शुरू कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही डीएनआईटी की स्वीकृति का प्रयास किया जाएगा। इससे काम जल्द करने में मदद मिलेगी।
वर्जन--टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा कर निर्माण शुरू किया जाएगा। यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत जरूरी है और इसके पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

-पंकज गौड़, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, सोनीपत


-पुल का निर्माण आवासीय कॉलोनियों व आसपास के गांवों के निवासियों की सुविधा के लिए किया जाएगा। इसकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और निर्माण पूरा होने के बाद न केवल आम जनता बल्कि उद्योगपतियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


-डॉ. मनोज कुमार, डीसी, सोनीपत

फोटो :21: सोनीपत में टीडीआई के पास बने रेजिडेंट के फ्लैट। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें