फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्य समाज मंदिर में श्री राम जयंती पर किया हवन

Sat, 28 Mar 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर, गोहाना में श्री राम जयंती पर हवन करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
गोहाना। काठमंडी गुड्डा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में भगवान श्री राम की जयंती पर वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आजाद सिंह डांगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श पितृ भक्ति, त्याग, सत्य, समानता और कर्तव्य परायणता के प्रतीक हैं। उनके आदर्श युगों-युगों तक मानव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने 14 वर्ष का वनवास खुशी-खुशी स्वीकार किया और शत्रु के भाई विभीषण को भी शरण देकर मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन एक आदर्श मानव और आदर्श शासक का उदाहरण है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
विज्ञापन

हवन यज्ञ के पुरोहित पंडित विजेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम केवल एक देवता ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके जीवन से करोड़ों लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं। इस अवसर पर सतनारायण आर्य, राजदेव आर्य, ओमप्रकाश आर्य, कृष्ण आर्य और विजय आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें