फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ज्योत से घर में लगी आग, परिवार छत के रास्ते उतर कर बचाई जान

Sat, 11 Apr 2026 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के वार्ड-11 के घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। वार्ड-11 में गुरुद्वारा सिंह सभा के पूर्व प्रधान स्व. सरदार कबूल सिंह के बेटे मनमोहन उर्फ सनी के घर में आग लगने से सारा सामान जल गया। माना जा रहा है कि आग घर के मंदिर में जल रही ज्योत से लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने छत के रास्ते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
आसपास के लोगों ने तुरंत इकट्ठा होकर अपने घरों के सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुराने मेन बाजार की तंग गलियों के कारण गाड़ी को अंदर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बावजूद फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मकान मालिक मनमोहन उर्फ सनी की शहर में केमिस्ट की दुकान है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें