फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कूड़ा के ढेर में लगी आग, दूर-दूर तक फैला धुआं

Mon, 01 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
: 28: शहर के थाना कला चौक बाईपास के पास स्कूल के साथ लगते प्लाट में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के थाना कला चौक बाईपास के पास प्लाट में उगी सूखी झाड़ियों में शनिवार की रात अचानक लगी आग तो क्षेत्र धुएं के गुबार से भर गया। लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। राहगीरों ने आग को देखकर तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर डायल-112 की टीम अग्निशमन केंद्र से फायर ब्रिगेड की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। इसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने पानी की बौछारों से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पाने में सफल रही।
अग्निशमन कर्मियों का कहना है कि प्लाट में सूखी झाड़ियां और गंदगी अधिक मात्रा में जमा थी, जिस कारण आग तेजी से फैल गई। समय पर कार्रवाई नहीं होती तो यह आग हाईवे किनारे लगे बिजली के पोल और अन्य संपत्तियों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं साथ निजी स्कूल की दीवार से अगर आग आगे बढ़ती तो यह बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरे प्लाट में झाड़ियां उगी हुई हैं, ऐसे में आग कैसे लगी यह नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें