फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने महिला की ईंट मारकर की हत्या, बेटी पर सूए से किए वार

विज्ञापन
गांव आहुलाना में महिला की हत्या के बाद शव लेने सामान्य अस्पताल में आए परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव आहुलाना में शराब के नशे में युवक ने एक घर के दरवाजे पर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर दिया। जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला तो युवक ने महिला को ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसकी बेटी पर सुए से वार कर दिया। महिला के बेटे को भी चोट लगी है। परिजनों ने महिला व उसकी बेटी को अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर बेटी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

गांव आहुलाना निवासी कपिल ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात 11 बजे पड़ोसी अजय शराब के नशे में उनके घर के बाहर आकर गाली देने लगा। अजय ने उनके घर के गेट पर कुल्हाड़ी और सुए से वार करने शुरू कर दिए। इस समय उसके पिता सुरेश और भाई घर से बाहर थे। शोर सुनकर वह, उसकी बहन सुनील और मां रानी ने गेट खोला तो अजय ने उन पर हमला कर दिया। अजय ने ईंट उठाकर मां को मारनी शुरू कर दी। ईंट लगने से मां बेसुध होकर गई। इसके बाद अजय ने बहन सुनील पर सुए से वार करके उसे घायल कर दिया। उसके साथ भी मारपीट की और उस पर ईंट व कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो अजय वहां से धमकी देकर फरार हो गया।
कपिल के अनुसार अजय ने धमकी दी कि अभी तो एक को मारा है, बाद में उन्हें भी नहीं छोड़ेगा। परिजन रानी और सुनील को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां रानी को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में कपिल की शिकायत पर अजय के खिलाफ हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूचना देने के बाद भी देरी से पहुंची पुलिस
कपिल का कहना है कि उन्होंने देर रात ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल सकी। आरोपी उन पर हमला कर मौके से फरार हो गया। हमले में उसकी मां की मौके पर मौत हो गई थी। उस पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी और ईंट से हमला किया, लेकिन वह बच गया।
युवक के बयान पर आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उसने किस रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। उसकी तलाश को लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, थाना बरोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें