फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल की मांग को लेकर देवीलाल कॉलोनी में किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Sun, 12 Apr 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो . सोनीपत की देवीलाल कॉलोनी में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। देवीलाल कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने खाली बाल्टियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कॉलोनी में खारे पानी की समस्या है। इसके कारण महिलाओं को दूर-दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और अधिक बढ़ जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले भी नगर निगम आयुक्त को शिकायत दी गई थी। समाधान का आश्वासन मिला था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के समय जलभराव हो जाता है।
इस अवसर पर माया, रचना, पिंकी, नरेश रानी, गीता, पायल, सुरेश, कुलदीप और सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें