फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ढाबे पर खाना खाने आए दिल्ली के युवक को लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 11 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :44: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के आगे आया युवक। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुराड़ स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आए दिल्ली के युवक को लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। बरात से लौटते समय वह ढाबे पर खाना खाने रुके थे। घटना के समय वह सड़क पार कर लघुशंका को गए थे। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के विजय नगर निवासी सागर कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि दिल्ली के फैजलपुर स्थित मंडावली निवासी नितिन ढींगरा (37) उनके दोस्त थे। वह नितिन, आदेश, टीटू, आशु व यश भाटी के साथ गाजियाबाद बरात में गए थे। वहां से आते समय मुरथल खाना खाने आने का कार्यक्रम बना लिया। वह नितिन के साथ आए थे और दूसरी कार में आदेश, टीटू, आशू व यश थे। तड़के चार बजे नितिन ढाबे के सामने हाईवे पार कर लघुशंका को चले गए। वापस आते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने नितिन को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। गाड़ी पर लाल व नीली बत्ती लगी थी। वाहन चालक मौके से भाग गया। वह अपने साथी को लेकर मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। इस पर वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर हाईवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे बोलेरो चालक का पता लगाया जा सके।
अविवाहित थे नितिन, माता-पिता की हो चुकी मौत

हादसे का शिकार हुए नितिन अविवाहित थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

ढाबे के सामने हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी मुरथल

फोटो :44: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ी के आगे आया युवक। स्रोत वीडियोग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें