फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का संयुक्त राष्ट्र के एफएओ प्रतिनिधि मंडल ने किया निरीक्षण

Sat, 10 Jan 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त राष्ट
विज्ञापन
गन्नौर। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सदस्य टाका ने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचकर मंडी परिसर का दौरा किया। उन्होंने मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंडी में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, भंडारण व्यवस्था, कोल्ड चेन, लाॅजिस्टिक सुविधाओं और किसानों को मिलने वाली प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी। एफएओ सदस्य टाका ने मंडी में आधुनिक तकनीक के साथ हो रहे कार्यों को सराहते हुए इसे किसानों और बागवानी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि भारत को एग्रीकल्चर क्षेत्र में अब परंपरागत उत्पादन से आगे बढ़कर डिमांड आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता है। वर्तमान में देश कृषि को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र मानते हुए नई तकनीकों के माध्यम से मांग और आपूर्ति की नीति पर बेहतर ढंग से काम कर रहा है।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफार्म, कोल्ड चेन और प्रोसेसिंग सुविधाओं के जरिए किसानों को सही समय पर सही बाजार से जोड़ा जा रहा है। इससे न केवल फसलों का उचित मूल्य मिलेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में स्थिरता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। निर्माण से किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और निर्यात के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य कृषि विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के प्रबंध निदेशक जेएस यादव, कार्यकारी अभियंता सुभाष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें