सोनीपत। परशुराम चौक पर युवकों ने बाइक सवार युवक को घेर कर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने छह नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बाबा कॉलोनी में रहने वाले गांव मोहम्मदाबाद के यश के दोस्त का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। यश ने झगड़े में बीचबचाव कर दिया था। इसे लेकर दूसरे युवक यश से रंजिश रखने लगे।
यश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम को कबीरपुर से बाबा कॉलोनी की ओर लौट रहे थे तो परशुराम चौक पर कृष्ण, डोगा, जोगी, अरमान, पारस और रामदिया कबाड़ी के बेटेे ने बाइकों पर आकर अपने 20 साथियों के साथ घेर लिया।
यश ने बताया कि आरोपियों ने तलवार, लाठी-रॉड और तेजधार हथियारों से उन पर वार करने शुरू कर दिए। उनके सिर पर तलवार से वार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।