राई स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर जागरुकता का संदेश द
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति ने किया।
कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग व उपलब्ध कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों की बढ़ती ऑनलाइन सहभागिता को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को संवादात्मक एवं व्यावहारिक स्वरूप प्रदान किया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहकर डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा।