खरखौदा में आयोजित कार्यशाला में आत्मन ऐप की जानकारी लेते करते अध्यापक। संवाद
खरखौदा। खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय में बुधवार को आत्मन ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लाॅक स्तरीय नोडल अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
इसमें ब्लाॅक के विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, ब्लाक नोडल अधिकारी किरण डारोलिया व आत्मन परियोजना से जुड़े अधिकारी साहिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बीईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि यह ऐप विद्यार्थियों में परीक्षा से जुड़ी चिंता और तनाव को कम करने के लिए तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। नोडल अध्यापकों को ऐप पर पंजीकरण, लाॅगिन प्रक्रिया और विभिन्न फीचर्स का सजीव प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।