फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माणाधीन श्मशान घाट तक बनेगा पक्का रास्ता, एक करोड़ खर्च होंगे

Sat, 20 Jun 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव टेहा की पंचायती जमीन पर निर्माणाधीन श्मशान घाट। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव टेहा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी श्मशान घाट मार्ग की समस्या जल्द खत्म होने वाली है। जीटी रोड से शिव मुक्तिधाम तक पक्के रास्ते के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ है। पंचायत विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रशासन की ओर से गांव के लिए पंचायत की करीब एक एकड़ भूमि में नए श्मशान घाट की व्यवस्था तो कर दी गई लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

गांव का पुराना श्मशान घाट अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी परिसर में स्थित है। मंडी निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में श्मशान घाट भी चला गया। हालांकि, ग्रामीण आज भी उसी स्थान पर अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कई बार मंडी कर्मचारियों की आनाकानी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए पंचायत विभाग की ओर से एक एकड़ में श्मशान घाट तो बनाया जा रहा है लेकिन यहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं दिया जा रहा था। अब पंचायत विभाग ने रास्ता उपलब्ध करवाने के साथ ही उसे पक्का करवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वर्जन

ग्राम पंचायत लगातार इस परियोजना को मंजूरी दिलाने का प्रयास कर रही थी। अब टेंडर स्वीकृत होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मार्ग बनने के बाद नए श्मशान घाट तक पहुंचना सुगम होगा। -आशीष त्यागी, सरपंच, गांव टेहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें