गन्नौर। गन्नौर से रामनगर लौट रहे युवक लाखन (35) की बाइक पेड़ से टकरा गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मूलरूप से गौतम बुद्धनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वर्तमान में वह रामनगर में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। बड़ी थाना पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया है। बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लाखन अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर किसी काम से गन्नौर आए थे। काम समाप्त करने के बाद रामनगर लौट रहे थे। जब वह शंकर रोड स्थित धर्मकांटे के पास पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह पेड़ से टकरा गई।
हादसे में लाखन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। संवाद