फोटो 27: रिश्वत लेने का आरोपी लिपिक
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए रिश्वत लेने के आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी जींद निवासी हरिओम है। उसके पास से 1500 रुपये बरामद किए हैं। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गांव हलालपुर फिलहाल मोहन नगर निवासी विनोद ने 30 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उन्होंने प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने के लिए नगर निगम से प्रॉपर्टी आईडी व एनओसी लेने की आवश्यकता थी। उन्होंने कार्यालय में जांच करने पर पता लगा कि प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी किसी दूसरे प्लाट में शो कर रही है। 7 मई को वह और भतीजे राेहित लिपिक हरिओम से मिले थे।
हरिओम के कहने पर उन्होंने 15 हजार रुपये दिए थे। 9 मई को उन्हें एनओसी जारी कर दी। इस पर निगमायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद लिपिक हरिओम को निलंबित कर दिया था। अब पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।