फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुलेट बाइक का साइलेंसर मॉडिफाइड कराने पर साढ़े 33 हजार का चालान

Sat, 07 Mar 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का चालान करती ट्रैफिक पुलिस। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ट्रैफिक पुलिस की खरखौदा टीम ने शनिवार को एक बुलेट बाइक सवार को साइलेंसर मॉडिफाइड करने पर 33,500 रुपये का चालान थमाने के साथ बाइक जब्त कर ली। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम जांच के दौरान एक बुलेट बाइक को रोककर जांच की तो उसकी आवाज बहुत तेज थी। उसने पटाखा साइलेंसर लगवाया हुआ था। वाहन की जांच करने पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन मिला। इसके बाद पुलिस ने 33,500 रुपये का चालान कर बाइक जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि अपने वाहनों में किसी प्रकार का मॉडिफिकेशन न कराएं। यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें