सोनीपत के गांव रोहणा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवा
- फोटो : संगठन
खरखौदा । गांव रोहणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सांपला की तरफ जाते समय हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के गांव देवीदास-2 निवासी शमशाद (40) अपनी बाइक पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। वह वीरवार को सांपला की तरफ जा रहे थे। वह जब रोहणा गांव के मंदिर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शमशाद की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बारे में परिजनों को जानकारी दे दी गई है।