फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में लगेगा 50 किलोवाट का सोलर प्लांट

विज्ञापन
फोटो - नागरिक अस्पताल, जहां सोलर प्लांट लगाया जाना है। संवाद
विज्ञापन
अनूप जाटयाण गोहाना। शहर का नागरिक अस्पताल बिजली आपूर्ति में जल्द ही आत्मनिर्भर बनने वाला है। इसके लिए अस्पताल की छत पर 50 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने सोलर प्लांट के लिए मुख्यालय को डिमांड भेज दी है। सोलर प्लांट चालू होने के बाद अस्पताल में लाखों रुपये के बिजली बिल की बचत होगी। वहीं बिजली आपूर्ति भी सुचारू बनी रहेगी।
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध रूप से चालू रखने के लिए बिजली आपूर्ति सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हर समय बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने निगम से हॉटलाइन का कनेक्शन लिया है। हॉटलाइन कनेक्शन होने के बावजूद तकनीकी कारणों से बिजली कट लगते रहते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है। इससे ओपीडी में मरीजों की जांच, लैब में टेस्ट, एक्स-रे और अन्य कार्य बाधित हो जाते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं देने में बिजली आपूर्ति बाधा न बने, इसके लिए अब सोलर प्लांट लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें