फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रही सरकार : वीरेंद्र

Fri, 05 Jul 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा शुक्रवार को गोहाना पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गोहाना शहर की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस को एक टुकड़ी अलग से उपलब्ध करवाई है। वहीं हर चौराहे पर पुलिस तैनात है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से आम लोगों को फायदा मिल रहा हैं। इस दौरान नगर परिषद के पार्षदों ने ओएसडी को मांग पत्र सौंप कर मांग की कि उनके मानदेय 20 हजार रुपये महीना किया जाए। विकास कार्य कराने की सीमा 10 लाख तक की जाए, ताकि वह अपने वार्ड में काम करा सकें। इस दौरान ठेकेदार जय सिंह, वीरेंद्र आर्य, रविंद्र जागलान, श्याम लाल वशिष्ठ, सुरेंद्र गर्ग, जगदीश कपूर, रमेश व मनोज जाले मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें