फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर बेसहारा मिली बच्ची, बालगृह राई भेजा

Fri, 05 Jul 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मिली बच्ची जीआरपी प्रभारी महाबीर सिंह व अन्य के साथ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार देर रात करीब 10 वर्षीय बच्ची बेसहारा हालत में मिली है। बच्ची को स्टेशन पर घूमता देख राहगीर ने जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने बच्ची से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन वह ज्यादा कुछ बताने में असमर्थ थी। जीआरपी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बेसहारा मिली बच्ची के बारे में सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को अवगत करा दिया गया था। इसके बाद टीम पहुंची। बच्ची ने बताया कि उसका नाम खुशबू और पिता का नाम मोहम्मद मियां है। बच्ची स्टेशन पर कैसे पहुंची, किसके साथ आई थी। इस बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। इसके बाद बच्ची को राई बालगृह में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें