सोनीपत। चार मरला की रहने वाली युवती को झांसे में लेकर 97 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को ठगी का पता चला तो सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चार मरला की दीया ने पुलिस को बताया कि उनके पास 5 अक्तूबर की शाम कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर उनसे बातचीत की। 4 अक्तूबर को एलआईसी की तरफ से उनके पैसे आने थे। उन्हें लगा उसी को लेकर कॉल की है। उनके पिता दिव्यांग हैं। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके पिता उनके साथ हैं। फिर उसने दो बाद उनके खाते में 50 हजार रुपये भेजने के फर्जी मैसेज भेजे। बाद में उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग नंबर पर उनसे 97 हजार रुपये डलवा लिए। बाद में उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।